Yes Bank: यस बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज, एफडी पर दे रहा है 8% का ब्याज

Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंकयस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने एफडी पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 21 फरवरी 2023 से लागू कर दी है

अपडेटेड Feb 23, 2023 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
YES Bank ने एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है।

Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंकयस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने एफडी पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 21 फरवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक अब 36 महीने की FD पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है।

यस बैंक की रिवाइज की गई नई एफडी दरें 181 दिनों और 271 दिनों के बीच 5.75 प्रतिशत की जगह अब 6 फीसदी हो गई है। इसमें 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया गया है। बैंक ने 272 दिनों और 1 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरें 6 फीसदी से 6.25 फीसदी कर दी है।

RBI के रेपो रेट बढ़ाने क बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अभी तक कई बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक जैसे कई बैंकों ने हाल के दिनों में एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। अब इस गिनती में Yes Bank का नाम भी शामिल हो गया है। RBI ने हाल ही में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। बीते साल मई से लेकर अब तक रेपो रेट को में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

Yes Bank की FD पर नई दरें


7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन) 

15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

46 दिन से 90 दिन: 4.10 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

91 दिन से 180 दिन: 4.75 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

181 दिन से 271 दिन: 6.00 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.50 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

1 साल से 15 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

15 महीने से 35 महीने से कम: 7.50 फीसदी (आम जनता)/ 7.71 फीसदी (सीनियर सिटीजन)

35 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.50 प्रतिशत (आम जनता) / 8.00 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन)

36 महीने से 120 महीने: 7.00 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)।

Stock Market Today Live: SGX निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।