Yes Bank: प्राइवेट सेक्टर बैंक yes Bank ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) बढ़ा दिया है। MCLR यानी, कोई भी बैंक इस दर से कम लोन ऑफर नहीं कर सकता। यस बैंक 1 जून 2022 से MCLR में 15-25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है। Yes Bank के ऐसा करने पर होम लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI में बढ़ोतरी हो जाएगी।
Yes Bank की ओवरनाइट MCLR रेट 7.10 फीसदी हो गई है। बैंक ने एक महीने की एमसीएलआर बढ़ाकर 7.55 फीसदी, तीन महीने की एमसीएलआर को बढ़ाकर 7.70 फीसदी, छह महीने की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.50 फीसदी और एक साल की एमसीएलआर को बढ़ाकर 8.75 फीसदी कर दिया है। 1 सितंबर 2021 से यस बैंक का बेस रेट 8.50 प्रतिशत है और 26 जुलाई 2011 को इसका BPLR 19.75 प्रतिशत है।
बैंक 1 जून 2022 से MCLR में 15-25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की है।
इन बैंकों ने महंगा किया लोन
RBI के दरों में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों और वित्तीय संस्थाएं अपनी ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी कर रही हैं। इसके बाद एसबीआई, पीएनबी हाउसिंग और कई बैंकों ने रेट में बढ़ोतरी शुरू कर दी।
MCLR के नये रेट के मुबाबिक एक्सिस बैंक का ओवरनाइट और एक महीने के लोन का MCLR रेट अब 7.55 प्रतिशत हो गया है। इससे पहले यह दर 7.20 फीसदी थी।
ICICI बैंक ने बढ़ाया I-EBLR
प्राइवेट सेक्टर बैंक ICICI ने अपनी बेवसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि RBI की पॉलिसी रेपो रेट के मुताबिक बैंक ने एक्टरनल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (I-EBLR) बढ़ा दिये हैं। बैंक ने इसे 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। अब ये बढ़कर 8.10 फीसदी हो गया है। ये दरें 4 मई से लागू हो चुकी है। इन दोनों बैंकों ने रेपो रेट से जुड़ी ब्याज दरों (external benchmark linked loan interest rates - EBLR) में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों बैंकों के ऐसा करने से होम, ऑटो और पर्सनल लोन सहित सभी तरह के लोन महंगे हो जाएंगे। इसका सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा।
बैंक ऑफ इंडिया ने भी सभी तरह के रिटेल लोन के लिए रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) को 40 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.90 फीसदी कर दिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की बढ़ी दरें 5 मई यानी आज से लागू हो गई हैं।