Get App

Yes Bank FD Rates: यस बैंक लेकर आया स्पेशल एफडी, ग्राहकों को मिलेगा 8% का ब्याज

Yes Bank FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 7 दिसंबर को रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 10, 2022 पर 6:55 PM
Yes Bank FD Rates: यस बैंक लेकर आया स्पेशल एफडी, ग्राहकों को मिलेगा 8% का ब्याज
यस बैंक अपनी स्पेशल एफडी पर 8 फीसदी का ब्याज दे रहा है।

Yes Bank FD Rates: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 7 दिसंबर को रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। इसके कारण भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। अब इस गिनती में Yes Bank का नाम भी शामिल हो गया है। यस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये दरें 9 दिसंबर से लागू हो चुकी हैं। बैंक ने FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहा है। यस बैंक आम लोगों को 3.25 प्रतिशत से लेकर 6.75 प्रतिशत के बीच ब्याज दे रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सात दिन से लेकर 120 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 3.75 फीसदी से लेकर 7.50 फीसदी तक की ब्याज ऑफर कर रहा है। साथ ही बैंक ने 30 महीने की स्पेशल एफडी शुरू की है।

ये है Yes Bank की स्पेशल एफडी

Yes Bank ने 30 महीने की स्पेशल एफडी शुरू की है जिसमें वह 7.50 फीसदी की ब्याज आम लोगों को ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 8 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

Yes Bank लेकर आया स्पेशल FD

सब समाचार

+ और भी पढ़ें