Yes Bank Fixed Deposit Interest Rate: Yes Bank ने अपनी FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 10 अगस्त 2022 से लागू हो गई हैं। Yes Bank बैंक ने ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर बढ़ाया है। बैंक अब 7 से 14 दिनों तक की FD पर 3.50 फीसदी की ब्याज दे रहा है। 46 से 90 दिनो में मैच्योर होने वाली FDपर 4.10 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। 3 से 6 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 4.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
यस बैंक अब एक साल से 18 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 6.25 फीसदी की ब्याज दर देगा। बैंक ने 18 महीने से अधिक लेकिन 3 साल और 3 साल से अधिक लेकिन 10 साल से कम की FD पर ब्याज बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है।
सीनियर सिटिजन के लिए यस बैंक की FD की दरें
यस बैंक सीनियर सिटिजन को 7 दिनों से 3 सालों में मैच्योर होने वाली जमा पर नियमित दर से अतिरिक्त 0.50 फीसदी का ब्याज मिलेगा। यस बैंक सीनियर सिटिजन को 3 से 10 सालों में परिपक्व होने वाली जमा पर नियमित दर से अतिरिक्त 0.75 प्रतिशत या 75 आधार अंक का ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटिजनको 7 दिनों में मैच्योर होने वाली परिपक्व होने वाली जमाराशियों पर 10 साल से कम या उसके बराबर की ब्याज दर 3.75% से 7.50% तक मिलेगी।
समय से पहले FD निकालने पर जुर्माना बैंक ने बढ़ा दिया है। वेबसाइट के अनुसार 181 दिनों से कम की FD को समय से पहले निकालने पर 0.25 फीसदी की जगह 0.50 फीसदी जुर्माना देना होगा। सीनियर सिटिजन को समय से पहले FD निकाले पर जुर्मा नहीं देना होगा।