आज डिफेंस और ऑटो स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स ने कराई बंपर खरीदारी, जानें क्या हैं शेयरों के नाम

डीलर्स ने इस ऑटो स्टॉक पर खरीदारी की सलाह देते हुए कहा है कि इसमें इस स्टॉक में 3175-3180 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Aug 10, 2022 पर 3:52 PM
डिफेंस स्टॉक में FII द्वारा ताजा खरीदारी होने के चलते डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 300-310 रुपये के पोजीशनल लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


Eicher Motors

डीलिंग रूम्स में आज ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने क्लाइंट्स को दो स्टॉक्स में खरीदारी करने की सलाह दी है। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के मुताबिक बताया कि आज दो स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स की बुलिश राय है। पहले स्टॉक के रूप में डीलर्स ने ऑटो स्टॉक पर दांव लगाया है। डीलर्स ने कहा कि Eicher Motors में खरीदारी करनी चाहिए।

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, जानिये एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के दमदार कॉल्स

उन्होंने सुझाव दिया है कि इसमें BTST Strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 3175-3180 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं इसमें रिजल्ट के पहले ताजा खरीदारी भी देखने को मिली है।

BEL

दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने डिफेंस स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि डिफेंस स्टॉक में लगातार खरीदारी देखने को मिली है। डीलर्स ने कहा कि कमाई के लिए बीईएल जैसे स्टॉक में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 6% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। इसके साथ ही इसमें FII द्वारा ताजा खरीदारी भी की गई है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 300-310 रुपये के पोजीशनल टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।