Yes Bank Fixed Deposit Interest Rate: Yes Bank ने अपनी FD पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ये नई दरें 10 अगस्त 2022 से लागू हो गई हैं। Yes Bank बैंक ने ब्याज 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर बढ़ाया है। बैंक अब 7 से 14 दिनों तक की FD पर 3.50 फीसदी की ब्याज दे रहा है। 46 से 90 दिनो में मैच्योर होने वाली FDपर 4.10 फीसदी की ब्याज मिल रहा है। 3 से 6 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 4.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
