FD Rates: देश के 4 बड़े बैंकों Yes Bank, SBI, ICICI और HDFC ने हाल में FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। अब इन चारों बैंकों में से सबसे ज्यादा ब्याज HDFC और ICICI बैंक दे रहे हैं। ये दोनो सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। SBI अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) में 7 दिसंबर को रेपो दर को 35 आधार अंकों (bps) से बढ़ाकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रही है। इसके बाद भारत के ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit (FD) पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। सभी बैंकों ने 2 करोड़ रुपये से कम की FD पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मेच्योरिटी वाली FD दे रहे हैं। आइए जानते हैं इनमें से कौनसा बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।
