क्या आप भी चाहते हैं 45 की उम्र में रिटायरमेंट? ये नया FIRE मॉडल करेगा मदद, जानें पूरा कैलकुलेशन

हम सभी ज्यादातर यही मानते हैं कि 60 या 65 साल की उम्र में ही रिटायर हुआ जाता है। आज की यंग जेनरेशन यही सवाल उठा रही है क्योंकि वह जल्दी रिटायर होना चाहते हैं। इनमें से कई लोग हैं जो जल्दी रिटायर होना चाहते हैं। वह FIRE यानी Financial Independence Retire Early मॉडल में शामिल होना चाहते हैं। ये वह तकनीक है जिसके जरिये आप जल्दी रिटायर हो सकते हैं

अपडेटेड Nov 03, 2023 पर 5:43 PM
हम सभी ज्यादातर यही मानते हैं कि 60 या 65 साल की उम्र में ही रिटायर हुआ जाता है।

हम सभी ज्यादातर यही मानते हैं कि 60 या 65 साल की उम्र में ही रिटायर हुआ जाता है। आज की यंग जेनरेशन यही सवाल उठा रही है क्योंकि वह जल्दी रिटायर होना चाहते हैं। इनमें से कई लोग हैं जो जल्दी रिटायर होना चाहते हैं। वह FIRE यानी Financial Independence Retire Early मॉडल में शामिल होना चाहते हैं। ये वह तकनीक है जिसके जरिये आप जल्दी रिटायर हो सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा पैसा बचाकर और जमा करके आप अपने लिए बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं। पश्चिमी देशों में कई लोग काफी समय से इस फॉर्मूले का मान रहे हैं, लेकिन भारत में यह अभी नया है। इस मॉडल को अपनाकर आप अपनी रिटायरमेंट की उम्र खुद तय कर सकते हैं। यदि आप इस मॉडल को अपनाते हैं तो आपको एक रणनीति बनानी होगी। इस रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम आपके वेतन का 70 प्रतिशत सेविंग में जमा करना है। इस मॉडल का उल्लेख विकी रॉबिन और जो डोमिंग्वेज की 1992 की पुस्तक योर मनी ऑर योर लाइफ में किया गया है।

1. कैलकुलेटिंग फायर नंबर

फायर नंबर जानने का मतलब है वह उम्र चुनना जिस पर आप रिटायर होना चाहते हैं। इसके लिए आपको अपने वेतन, खर्च, लाइफस्टाइल और रिटायरमेंट के बाद रहने के तरीके को ध्यान में रखते हुए कैलकुलेशन करनी होगी। यदि आप स्वयं ये कैलकुलेशन करने में सक्षम नहीं हैं, तो किसी फाइनेंशियल प्लानर की मदद ले सकते हैं।


2. सेविंग बढ़ाना और खर्च कम करना

इस मॉडल के तहत सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आपकी बचत अधिकतम होनी चाहिए। साथ ही आपको अपने खर्चों पर भी अंकुश लगाना होगा और उन्हें कम भी करना होगा।

3. इनकम बढ़ाने पर ध्यान दें

एक अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी आकर्षक इनकम की गारंटी दे सकती है और फायर मॉडल को अपनाने के लिए यह एक फायदा बन जाती है। हालांकि, यदि आपके पास अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी नहीं है तो जल्द से जल्द इस पर ध्यान देना चाहिए। यदि आपके पास रिटायमेंट को सपोर्ट करने के लिए इनकम नहीं तो कम उम्र में रिटायरमेंट नहीं पाई जा सकती।

4. हर साल अपनी सेविंग और जमा को बढ़ाएं

आपकी सैलरी में सालाना बढ़ोतरी होगी। आपको इन सालाना वेतन के साथ अपनी सेविंग भी हर साल बढ़ानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आपको रिटायरमेंट के बाद खर्चों का मैनजमेंट करना होता है और वह भी बिना नौकरी के और ये सेविंग के बगैर नहीं हो सकता।

Titan Company Q2 Result : नेट प्रॉफिट 9.7% बढ़कर हुआ 916 करोड़ रुपये, रेवन्यू में 36.7% का इजाफा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।