Get App

योर मनीः एक्सपर्ट से जाने रिटायरमेंट तक करोड़ों जुटाने की रणनीति

रिटायरमेंट तक 6000 रुपये प्रतिमाह की SIP से 4 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 12, 2019 पर 12:35 PM
योर मनीः एक्सपर्ट से जाने रिटायरमेंट तक करोड़ों जुटाने की रणनीति

IL&FS और DHFL में डिफॉल्ट का कहर डेट फंड पर बुरी तरह बरसा है। AMFI के ताजा आंकडों के चलते डेट की ओपेन एंडेड स्कीम में नेट इनफ्लो यानी निवेशकों के निवेश में 42 प्रतिशत की गिरावट आई है। इतना ही नही, डेट फंड के हर कैटेगरी में इनफ्लो मई के महीने में घटा है। FMP में भी इनफ्लो में गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर इक्विटी MF में निवेशकों का निवेश 17 प्रतिशत बढ़ा है। लेकिन डेट फंड से उड़ता निवेश इस बात को साबित करता है के डेट फंड में निवेशकों का डर अब भी बना हुआ है।

इसमें निवेशक कैसे बचें?

निवेशकों को घबराने की जगह फाइनेंशियल सावधानी बरतनी चाहिए। 75 प्रतिशत घटने से NAV पर प्रभाव साफ दिखता है। कंपनी डेट की रुकावटों को खत्म करना चाहती है। डेट चुकाने पर दोबारा रेटिंग करने की संभावना बनी रहती है। पोर्टफोलियो में बॉन्ड के मैच्योर होने से निवेशक को लाभ हो सकता है।

सवालः मेरी उम्र- 22 साल है। मेरा रिटायरमेंट के लिए 10 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। यह रकम 40 साल में जुटाना है। मेरे पोर्टफोलियो की समीक्षा करें। मेरा निवेश इस प्रकार है।

कोटक स्टैंडर्ड मल्टीकैप में 1000 रुपये, एसबीआई स्मॉल कैप फंड में 3000 रुपये। इसके अलावा एलएंडटी इमरजिंग बिजनेस फंड में 1000 रुपये तथा रिलायंस स्मॉल कैप फंड में 1000 रुपये है।

धवल कपाड़िया की सलाहः रिटायरमेंट तक 6000 रुपये प्रतिमाह की SIP से 4 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। 10 करोड़ के लिए 15,000 रुपये की SIP करें। इसके लिए इक्विटी में 80 प्रतिशत और डेट में 20 प्रतिशत निवेश करें। 40-45 साल में दोनों में 50/50 निवेश करें। 55-57 साल में दोनों में 25/75 निवेश करें। इक्विटी से 11 प्रतिशत, डेट से 7 प्रतिशत रिटर्न मिल सकता है।

इसके अलावा Mirae Asset Large Cap Fund, HDFC Top 100, DSP Midcap fund, ICICI Prudential US Bluechip Equity और Franklin Asian Equity Fund फंड में निवेश करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें