डेट फंड में कहानी लगातार डरावनी होती जा रही है। डाउनग्रेड और डिफॉल्ट की वजह से निवेशकों में डेट फंड को लेकर डर पैदा हो गया है। सिर्फ निवेशक ही नहीं, AMC की परेशानियां भी बढ़ गयी हैं । हमने देखा कि HDFC AMC का स्टॉक 7 प्रतिशत गिरा। FMP स्कीम में पैसों की किल्लत के चलते AMC में फैसला लिया कि वो निवेशकों का पैसा अपनी जेब से भरेगी। जिसके लिए HDFC AMC को 500 करोड़ की लिक्विडिटी का सपोर्ट डालना पड़ा।
