Get App

योर मनी: PPF में निवेश अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग में करें शामिल

PPF निवेश पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। PPF पर ब्याज दर 8 फीसदी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2019 पर 2:09 PM
योर मनी: PPF में निवेश अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग में करें शामिल

छोटी बचत योजना पर दरें घटा दी गईं हैं। PPF, किसान विकास पत्र, पोस्ट ऑफिस टर्म डिपोजिट पर अब कम ब्याज मिलेगा। क्या इस कटौती के बावजूद छोटी बचत योजना में निवेश करें? योर मनी में आपको इसी तरह के निवेश सवालों के जवाब मिलेंगे। इस सवालों के जवाब देनें के लिए आवाज़ के साथ हैं। Morningstar के Investment Advisory के डायरेक्टर धवल कपाड़िया।

स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर सरकार ने 10 बेसिस प्वाइंट ब्याज दर घटाई है। अक्टूबर 2018 में 30-40 बेसिस प्वाइंट दर बढ़ी थी। बैंक FD में भी 6.5-7.5 फीसदी की ब्याज दर लागू है। बतां दें कि ब्याज से होनें वाली इनकम पर TDS लगता है। स्मॉल सेविंग स्कीम में टैक्स इनकम पर छूट मिलती है। स्मॉल सेविंग स्कीम में डेट में निवेश किया जाता है।

स्मॉल सेविंग स्कीम की नई ब्याज दर पर नजर डालें तो सेविंग डिपॉजिट (PO) 4 फीसदी, 1-3 साल (PO) डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी, 5 साल (PO) डिपॉजिट पर 7.7 फीसदी, SCSS (5 साल) पर 8.6 फीसदी, NSC (5 साल) पर 7.9 फीसदी, PPF 7.9 फीसदी, किसान विकास पत्र पर 7.6 फीसदी और सुकन्या समृद्धि पर 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा।

जानकारों की सलाह है कि PPF में निवेश अपनी रिटायरमेंट प्लानिंग में शामिल करें। इसमें बच्चों के नाम पर भी खाता खोल सकते हैं। पीपीएफ में सालाना 1.5 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। इसमें साल में कम से कम 500 रुपये का निवेश जरूरी है। PPF निवेश पर 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। PPF पर ब्याज दर 8 फीसदी है। इस पर हर तिमाही सरकार ब्याज दर तय करती है। PPF निवेश को EEE टैक्स स्टेटस है। इसमें किए गए निवेश में ब्याज से कमाई पर भी टैक्स छूट मिलती है। PPF में 15 साल का लॉक-इन होता है। निवेश के 7वें साल से कुछ रकम निकाल सकते हैं। इसमें कई शर्तों पर रकम निकालने की सुविधा है। तीसरे साल से निवेश पर लोन ले सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें