Get App

योर मनी: एक्सपर्ट से जानिये फाइनैंशियल प्लानिंग के गुर

योर मनी पर आपको जमा, बचत और रिटायरमेंट के लिए सही निवेश विकल्प बताते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2019 पर 1:04 PM
योर मनी: एक्सपर्ट से जानिये फाइनैंशियल प्लानिंग के गुर

योर मनी पर आपको जमा, बचत और रिटायरमेंट के लिए सही निवेश विकल्प बताएं, उस से पहले इसका लक्ष्य आंका कैसे जाए, उसे समझना जरूरी है। योर मनी में सीएनबीसी-आवाज़ पर आपके सवालों का जवाब देने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं विशफिन के CEO और को फाउंडर ऋषि मेहरा।

सवालः SIP से 3.25 लाख का निवेश करना है। 5 साल तक SIP जारी रखनी है। मौजूदा निवेश से कितना कॉर्पस बनेगा ? अगले 4 साल में रिटायर होने वाले हूं ?

ऋषि मेहरा की सलाहः मौजूदा SIP से 10.13 रुपये लाख जुटेगा। 3.25 लाख रुपये निवेश से 5 साल बाद 5.72 लाख रुपये बनेंगे। कुल मिलाकर 15.85 लाख का कॉर्पस बनेगा। आपके रिटर्न की दर- 12 प्रतिशत (अनुमानित) होगी।

सवालः NRI निवेश पर कैसे ध्यान दें? मेरी उम्र- 30 साल है अमेरिका में रहता हूं। क्या NPS, MF में बदलाव की जरूरत है? क्या पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन जरूरी है ?मेरी 60 से 80 हजार निवेश की क्षमता है।

फिलहाल मेरा लंबे समय के लिए इक्विटी बाजार में 20,000 का निवेश है। इस महीने से NPS में SIP शुरू की है। 1 लाख रुपये एकमुश्त, 10,000 प्रतिमाह जारी रहेगा। इसके अतिरिक्त Mirae Asset Large Cap में 8,000 (1 लाख अतिरिक्त निवेश) किया है। L&T Midcap में 10,000 रुपये। FD में 50 लाख रुपये का (छोटे समय के लिए) निवेश किया है। सेविंग अकाउंट में 10 से 15 लाख रुपये हैं।

ऋषि मेहरा की सलाहः 50 लाख रुपये के (छोटी अवधि) FD में निवेश जारी रख सकते हैं। 10 से 15 लाख सेविंग मे रखने से इमरजेंसी में इस्तेमाल हो सकता है। NPS रिटायरमेंट के लिए बेहतर योजना है। MF में एक बदलाव की जरूरत है। इसमें Franklin India Prima को जोड़ सकते हैं। L&T Midcap, Franklin India Prima में निवेश कर सकते हैं।

पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन के बारे में आपको सलाह है कि रिस्क कम करने के लिए मिडकैप जोड़ सकते हैं। मल्टीकैप फंड में निवेश कर सकते हैं। Aditya Birla Sunlife Equity में निवेश कर सकते हैं। मल्टीकैप में निवेश में जोखिम कम होता है। पोर्टफोलियो में 1 लार्जकैप, 1 मल्टीकैप, 2 मिडकैप रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें