Get App

योर मनी में जाने डेट फंड, इक्विटी या FD में कौन बनेगा मुनाफे की चाबी

आपके निवेश से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं Wiseinvest Advisors के CEO हेमंत रुस्तगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 22, 2019 पर 5:37 PM
योर मनी में जाने डेट फंड, इक्विटी या FD में कौन बनेगा मुनाफे की चाबी

योर मनी आपके निवेश से जुड़े हर सवाल का जवाब देता है। जीवन का हर लक्ष्य अहम होता है और ऐसे में उस लक्ष्य को पाने के लिए अनुशासित तरिके से आपको निवेश रणनीति बनानी पड़ती है। योर मनी पर आज भी हम शामिल करेंगें आपके सवाल। आपके निवेश से जुड़े सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ मौजूद हैं Wiseinvest Advisors के CEO हेमंत रुस्तगी।

सवाल: रिटायरमेंट के बाद निवेश करना है। PSU और बैंकिंग फंड में निवेश करें या नहीं, Balanced Advantage कैसा रहेगा? 5 साल के लिए निवेश करना है।

जवाब: PSU, बैंकिंग फंड में निवेश बढ़िया ऑप्शन है। आप Axis Banking, PSU Debt में निवेश कर सकते हैं। आप Kotak Balanced Advantage और ICICI Pru Balanced Advantage में निवेश कर सकते हैं।

सवाल: Axis Liquid Fund में 17 लाख रुपये का निवेश है, फंड पर सलाह दें।

जवाब: शॉर्ट टर्म के लिए लिक्विड फंड अच्छा ऑप्शन है। फंड में निवेश जारी रख सकते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 38 साल है। इस उम्र के लिए कौन-सा टर्म प्लान लें?

जवाब: टर्म प्लान में देरी न करें। आप HDFC Click2protect या ICICI Pru iProtect Smart टर्म प्लान ले सकते हैं। टर्म प्लान लेते समय प्रीमियम, क्लेम सेटेलमेंट रेश्यो, टर्म और राइडर्स पर ध्यान दें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें