YouTube premium plans: यूट्यूब ने भारत में अपने प्रीमियम प्लान मंहगे कर दिए हैं। प्रीमियम प्लान लेने पर यूट्यूब पर विज्ञापन नहीं आते हैं। इंडिविजुअल और स्टूडेंट प्लान का सब्सक्रिप्शन चार्ज 12 से 15 फीसदी तक बढ़ गया है। जबकि फैमिली प्लान अब पहले के मुकाबले 58 फीसदी ज्यादा है।
