Get App

कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग

सुमित वैद बता रहे हैं कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग ताकि भविष्य बने सके सुरक्षित और सुखी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2011 पर 1:50 PM
कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग

6 अगस्त 2011

सीएनबीसी आवाज़


फ्रीडम फाइनेंशियल प्लानर के सुमित वैद बता रहे हैं कैसे करें फाइनेंशियल प्लानिंग ताकि भविष्य बने सके सुरक्षित और सुखी।

सवाल: मुझे बेटी की पढ़ाई के लिए 15 साल में 15 लाख रुपये चाहिए। वहीं बेटी की शादी के लिए 24 साल में 40 लाख रुपये की जरूरत है। लक्ष्य को हासिल करने के लिए कितने रुपये प्रति महीने की एसआईपी करनी होगी ?

सुमित वैद: बेटी की पढ़ाई के लिए 15 साल में 15 लाख रुपये जुटाने के लिए 10 हजार रुपये प्रति महीने की एसआईपी करनी होगी। वहीं बेटी की शादी के लिए 24 साल में 5 हजार रुपये प्रति महीने की एसआईपी करनी चाहिए।

सवाल: बच्चे की पढ़ाई के लिए 6 साल बाद 15 लाख रुपये की जरूरत है। कितने रुपये प्रति महीने की एसआईपी करनी होगी साथ ही किस फंड्स में पैसा लगाना सही रहेगा ?

 

सुमित वैद: 6 साल में बच्चे कि पढ़ाई के लिए 15 लाख रुपये जुटाने के लिए 16 हजार रुपये प्रति महीने की एसआईपी करनी चाहिए। आईसीआईसी प्रू-फोकस्ड ब्लूचिप फंड, डीएसपी बीआर इक्विटी, एचडीएफसी बैलेंस्ड फंड. आईडीएफसी प्रीमियर और बिड़ला डायनामिक फंड में पैसा लगा सकते हैं।

सवाल: मेरी उम्र 31 साल है 27 साल बाद रिटायर होना चाहता हूं। रिटायरमेंट के बाद हर महीने 80 हजार रुपये के लिए कितने पैसों की जरूरत होगी। किस फंड में निवेश करके लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है ?

सुमित वैद: 27 साल में रिटायरमेंट के बाद हर महीने 80 हजार रुपये के लिए 6 करोड़ 35 लाख रुपये की जरूरत होगी। लक्ष्य को हासिल करने के लिए 26 हजार रुपये प्रति महीने की एसआईपी करें। वहीं 80:20 के रेश्यो के साथ इक्विटी और डेट फंड में निवेश कर सकते हैं। एचडीएफसी टॉप 200, आईसीआईसी प्रू-फोकस्ड ब्लूचिप इक्विटी, एचडी बैलेंस्ड फंड, बिड़ला सनलाइफ जी-एसईसी फंड में निवेश करना बेहतर।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें