जीवन में फाइनेंशियल प्लानिंग काफी जरूरी है, क्योंकि सही प्लानिंग ही जीवन को सही दिशा देती है। फाइनेंशियल प्लानिंग लक्ष्यों पर जीत हासिल करने का सही माध्यम है। वहीं पर्याप्त नकदी पास होते हुए सही निवेश नीति ना अपनाने की वजह से भविष्य में कई बार पछताना भी पड़ जाता है। ऐसे में आय चाहे कम हो या ज्यादा लेकिन इसके खर्च और निवेश के लिए सही रणनीति बनाना बेहद जरूरी होता है। ताकि भविष्य की वित्तीय जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
