Get App

फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े सवाल-जवाब

फ्रीडम फाइनेंशियल प्लानर के संस्थापक सुमित वैद फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह दे रहे हैं।<br />

MoneyControl Newsअपडेटेड May 14, 2011 पर 1:41 PM
फाइनेंशियल प्लानिंग से जुड़े सवाल-जवाब

14 मई 2011

सीएनबीसी आवाज़

फ्रीडम फाइनेंशियल प्लानर के संस्थापक सुमित वैद फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह दे रहे हैं।

सवाल: मेरी आमदनी 55 हजार रुपये महीना है। होम लोन और बाकी खर्च मिलाकर हर महीने 30 हजार रुपये का खर्च होता है। 10 लाख रुपये का टर्म प्लान लिया हुआ है। इसके अलावा 22 साल में 2 करोड़ रुपये जुटाना चाहता हूं। कौन सा फंड बेहतर रहेगा ?


सुमित वैद:
22 साल में 2 करोड़ रुपये जुटाने के लिए हर महीने म्यूचुअल फंड निवेश के जरिए तकरीबन 16 हजार रुपये की एसआईपी करनी चाहिए। साथ ही आपको अपने टर्म प्लान का सम एश्योर्ड भी बढ़ाना चाहिए।

सवाल: मेरी आमदनी 50 हजार रुपये है। 3 साल बाद घर लेने के लिए 10 लाख रुपये जुटाना चाहता हूं। साथ ही रिटायरमेंट तक 30 लाख रुपये जुटाना चाहता हूं। किस फंड में निवेश करूं ?

 

सुमित वैद: 3 साल में 10 लाख रुपये जुटाने के लिए मासिक एसआईपी 25 हजार रुपये तक होनी चाहिए। बिरला सनलाइट, बिरला डायनामिक अच्छे म्यूचुअल फंड है और इनमें निवेश किया जा सकता है।

सवाल: मेरी आय सालाना 5.60 लाख रुपये है। 15 साल बाद बेटी की पढ़ाई के लिए 10 लाख रुपये और 20 साल बाद बेटी की शादी के लिए 20 लाख रुपये जुटाना चाहता हूं। कौन से फंड में निवेश करना चाहिए ?


सुमित वैद:
15 बाद 10 लाख रुपये जुटाने के लिए हर महीने 1500 रुपये की एसआईपी करनी होगी। वहीं 20 साल बाद 20 लाख रुपये के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये की एसआईपी करनी होगी। साथ ही हर साल एसआईपी की रकम 10 फीसदी की बढ़ोतरी करते रहें। एचडीएफसी टॉप 200, डीएसीपी बीआर इक्विटी, आईडीएफी प्रीमियर इक्विटी, बिरला डायनामिक और रिलायंस गोल्ड फंड में निवेश कर सकते हैं।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें