4 जून 2011
सीएनबीसी आवाज़
फ्रीडम फाइनेंशियल प्लानर के सीईओ सुमित वैद दे रहे हैं फाइनेंशियल प्लानिंग पर सलाह
सवाल: मेरी उम्र 41 साल है, सैलरी 50,000 रुपये महीना है। 12 साल में 50 लाख रुपये और 21 साल में 4.5 करोड़ रुपये की जरूरत है। किस तरह निवेश करूं ?
सुमित वैद: 12 साल में 50 लाख रुपये के लिए 15,000 रुपये की मासिक एसआईपी करनी चाहिए। वहीं 21 साल में 4.5 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 25,000 रुपये महीने की एसआईपी करें। एचडीएफसी टॉप 200, डीएसपी बीआर टॉप 100, बीएसएल फ्रंटलाइन इक्विटी फंड में निवेश करना बेहतर रहेगा।
सवाल: मेरे परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बेटों की उम्र 3 साल और 1.5 साल है। बेटों की पढ़ाई और शादी के लिए निवेश करना चाहता हूं। फिलहाल 4 हजार रुपये की मासिक एसआईपी है। किस फंड में निवेश करना बेहतर रहेगा?
सुमित वैद: बच्चों की पढ़ाई और शादी में कितना पैसा खर्च करना है इसका लक्ष्य तैयार करें। 6 फीसदी महंगाई के अनुमान से 18 साल में बच्चों की पढ़ाई के लिए 12.70 लाख की जरूरत होगी। वहीं 26 साल में बच्चों की शादी के लिए 38 लाख रुपये तक जरूरत पड़ सकती है। सालाना 70000 रुपये तक की एसआईपी करें। एचडीएफसी टॉप 200, आईसीआईसीआई डायनामिक फंड में निवेश करें।
सवाल: टैक्स बचाने के लिए म्युचुअल फंड और पीपीएफ में निवेश करना कितना बेहतर है?
सुमित वैद: टैक्स सेविंग के लिए लाइफ इंश्योरेंस और होमलोन में पैसा लगा सकते हैं। वहीं टैक्स सेविंग के लिए म्युचुअल फंड और पीपीएफ को विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
वीडियो देखें
