Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन अक्षय फल प्रदान करने वाला माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों अपनी उच्च राशि में होते हैं। इन दोनों की कृपा से जातकों के शुभ कार्यों का फल अक्षय हो जाता है। इस दिन बहुत से लोग नए काम की शुरुआत करते हैं। ये दिन इतना पावन होता है कि इस दिन शुभ काम के लिए मुहूर्त देखने की भी जरूरत नहीं होती है। बहुत से लोग अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर गृह प्रवेश के लिए पूरा साल इंतजार करते हैं। लेकिन इस दिन गृह प्रवेश की तैयारी करने से पहले कुछ जरूरी नियमों को जान लेना चाहिए। आइए आप भी जानिए।
