Akshay Tritiya Upay 2026: अक्षय तृतीया, जिसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। माना जाता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य और अच्छे कर्मों का फल कभी खत्म नहीं होता है। ये दिन माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए भी विशेष माना जाता है। इस दिन बहुत से लोग सोना-चांदी या नया घर या नई गाड़ी खरीदने से लेकर नए कार्य की शुरुआत करने तक कई शुभ कार्य करते हैं। जातक मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए अक्षय तृतीया पर कुछ उपाय करते हैं। माना जाता है कि इन 5 उपायों को श्रद्धापूर्वक करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में अक्षय सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें इस साल अक्षय तृतीया का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन कौन से उपाय करने से मां लक्ष्मी पूरा साल अपना आशीर्वाद बरसाएंगी?
अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि 19 अप्रैल 2026 को सुबह 10:50 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 07:27 बजे समाप्त होगी। इस दिन अक्षय योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की अक्षय वृद्धि होती है और जीवन में स्थायी समृद्धि आती है।
मंदिर, तिजोरी और मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक
मां लक्ष्मी को अर्पित करें पीली कौड़ी
अक्षय तृतीया पर धन और समृद्धि बढ़ाने के लिए पीली कौड़ी का उपाय बहुत प्रभावी है। प्रातः स्नान कर सात पीली कौड़ियां मां लक्ष्मी को अर्पित कर हल्दी, अक्षत और पुष्प से पूजा करें। “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। कौड़ियों को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रखें। इससे धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक संकट दूर होते हैं।
तिजोरी में रखें मां लक्ष्मी की मूर्ति या सिक्का
अक्षय तृतीया पर व्यापार में वृद्धि के लिए दुकान या व्यापार स्थल पर मां लक्ष्मी की पूजा करें। गल्ले और तिजोरी की सफाई कर गंगाजल छिड़कें। चांदी का सिक्का या लक्ष्मी जी की प्रतिमा गल्ले या तिजोरी में स्थापित करें। इससे धन का आवागमन बना रहता है और व्यापार में निरंतर प्रगति होती है।
इस दिन गाय को हरा चारा, गुड़ या चने का प्रसाद खिलाना अत्यंत शुभ माना गया है। इससे पुण्य के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
सत्तू, शर्बत या पानी से भरा कलश का करें दान
अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है। इस दिन ब्राह्मण या जरूरतमंद को जल भरा कलश, सत्तू, चावल, गेहूं, घी, गुड़, कपड़े और शर्बत का दान करें। सोना, चांदी या तांबे के बर्तन का दान भी अत्यंत शुभ है। ‘ॐ विष्णवे नमः’ मंत्र का जाप करते हुए दान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें