Baisakhi 2026 Date: बैसाखी का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब और हरियाणा राज्य में मनाया जाता है। ये पर्व देश के कृषक समुदाय के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि रबी फसल कटने और फसलों का नया मौसम शुरू होने का प्रतीक मना जाता है। लेकिन इस पर्व का महत्व बस इतना ही नहीं है। ये पर्व सिख धर्म से भी गहराई से जुड़ा है। इसके अलावा इस पर्व का बहुत गहरा ज्योतिष महत्व भी है। बैसाखी के दिन लोग पारंपरिक कपड़े पहनते हैं, भांगड़ा और गिद्धा करते हैं और स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं। गुरुद्वारों में कीर्तन, सेवा और लंगर का आयोजन होता है, जहां सभी लोग मिलकर इस दिन को मनाते हैं।
