Chaitra Amavasya 2026: इस नाम से भी जानी जाती है चैत्र अमावस्या, जानें इसका महत्व और कब होगा चैत्र अमावस्या का स्नान-दान?

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र मास की अमावस्या तिथि को भूतड़ी अमावस्या भी कहते हैं। इसका ये नाम क्यों और कैसे पड़ा? साथ ही, जानें इस साल चैत्र अमावस्या की पावन तिथि किस दिन मनाई जाएगी और हिंदू कैलेंडर की इस पहली अमावस्या में पूजा के क्या शुभ मुहूर्त हैं ?

अपडेटेड Mar 07, 2026 पर 6:00 PM
Story continues below Advertisement
चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और शक्तिशाली तिथियों में से एक मानी जाती है। यूं तो, हिंदू कैलेंडर में हर माह आने वाली सभी अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। मूल रूप से ये तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन पितरों के लिए दान और तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितरों के ईष्ट भगवान विष्णु हैं, इसलिए ही अमावस्या तिथि पर उनकी पूजा की जाती है। चैत्र अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं। आइए जानें इस साल चैत्र अमावस्या कब होगी और इसे भूतड़ी अमावस्या क्यों कहते हैं? साथ ही, इस दिन किए जाने वाले विशेष उपाय के बारे में भी जानें।

चैत्र अमावस्या 2026 तारीख

चैत्र मास की अमावस्या तिथि को भूतड़ी अमावस्या कहते हैं। यह अमावस्या इस साल 18 मार्च 2026 को प्रात:काल 08:25 बजे शुरू होकर अगले दिन 19 मार्च 2026 को प्रात:काल 06:52 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार चैत्र अमावस्या या फिर कहें भूतड़ी अमावस्या इस साल 19 मार्च 2026, गुरुवार के दिन पड़ेगी।

क्या है भूतड़ी अमावस्या?

मार्च से अप्रैल मास के बीच में आने वाली चैत्र मास की अमावस्या को भूतड़ी अमावस्या कहते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, चैत्र मास की अमावस्या वाले दिन पृथ्वी पर नकारात्मक शक्तियां या फिर कहें बुरी और अतृप्त आत्माएं सक्रिय हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए इस तिथि पर तमाम तरह की पूजा करने के साथ ही कुछेक नियमों का विशेष रूप से पालन किया जाता है।

भूतड़ी अमावस्या के ज्योतिष उपाय


जल तीर्थ में स्नान : हिंदू मान्यता के अनुसार चैत्र अमावस्या पर किसी पवित्र नदी, सरोवर या समुद्र में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि जल तीर्थ पर स्नान करने से जीवन के सभी दोष दूर होते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उपाय : धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए चैत्र अमावस्या पर पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए। अमावस्या वाले दिन पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का लाल बाती वाला दीया जलाएं।

मंत्र से दूर होंगे सारे दुख और डर : चैत्र अमावस्या के दिन बुरी शक्तियों के प्रभाव से बचने, दुखों को दूर करने और तन-मन से जुड़े कष्टों से मुक्ति पाने के लिए व्यक्ति को पूजा में रुद्राक्ष की माला से महादेव का महामृत्युंजय मंत्र और गायत्री मंत्र जपना चाहिए।

बुरी शक्तियों से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ : भूतड़ी अमावस्या के दिन नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय हो जाती हैं। उनके प्रभाव से बचने के लिए इस दिन पूजा में विशेष रूप से हनुचान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

शत्रु पर विजय दिलाने वाला उपाय : ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को विरोधियों या फिर शत्रुओं से खतरा हो तो उसे चैत्र मास की अमावस्या तिथि पर काले कुत्ते को तेल की चुपड़ी रोटी खिलना चाहिए।

Chaitra Navratri 2026: तीन शुभ योग और एक दुर्लभ संयोग में होगी चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना, जानें तारीख, मुहूर्त और कैलेंडर - chaitra navratri 2026 three shubh yogas and durlabh sanyog on chaitra navratri kalash sthapana know date muhurat | Moneycontrol Hindi

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।