Chaitra Navratri 2026 Dates: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के दौरान, भक्त नौ दिनों तक व्रत रखते हैं, और देवी से सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की प्रार्थना करते हैं। चैत्र हिंदू चंद्र कैलेंडर का पहला महीना है और इसी वजह से इस नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। साथ ही, इसे वसंत नवरात्रि भी कहते हैं। इस नवरात्रि के अंतिम दिन राम नवमी मनाई जाती है, जो भगवान राम के जन्मदिन का उत्सव है। नवरात्रि का समय नजदीक आने के साथ भक्त ये जानने को भी उत्सुक रहते हैं मां का आगमन और प्रस्थान का वाहन क्या है? इसका अनुमान नवरात्रि के शुरू होने और समापन के दिन से लगाया जाता है। आइए इसके बारे में और जानें।
