Chandra Grahan 2026: साल की एक बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना अब से बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। ये घटना इस साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है, जिसमें लोगों को ब्लड मून का दीदार करने का मौका मिलेगा। खगोल विज्ञान के अनुसार, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा की तिथि पर होता है। इस साल का ये चंद्र ग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगने जा रहा है। पूर्ण चंद्र ग्रहण में सूरज और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है, जिससे उसकी छाया चांद पर पड़ती है। इसी वजह से चंद्रमा का रंग लाल नजर आता है और इसे ब्लड मून कहते हैं।
भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण 2026 देखने का समय
03 मार्च को, भारत में कुछ ही चरण दिखाई देंगे। चांद आंशिक ग्रहण के साथ उदित होगा। नई दिल्ली और नोएडा में, समय एकदम समान रहेगा। चंद्रोदय आंशिक चरण के साथ होगा और दिखने का समय कम होगा। यह भारतीय समयानुसार, शाम 18:22 बजे शुरू होगा। सबसे ज्यादा विजिबिलिटी शाम 18:27 बजे होगी। ग्रहण स्थानीय रूप से शाम 18:47 बजे खत्म होगा।
4.30 घंटे चलेगा आज का पूर्ण चंद्र ग्रहण
भारत के ये शहर करेंगे चंद्र ग्रहण का दीदार
उत्तर भारत में 3 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण शाम 6:02 बजे से शुरू होकर शाम 6:22 बजे तक चलेगा। ये शहर हैं:
भारतीय शहर (उत्तर भारत) समय (IST) ग्रहण दिखने का समय
दिल्ली शाम 6:22 बजे 25 मिनट
लखनऊ शाम 5:55 बजे 51 मिनट
पटना शाम 6:02 बजे 45 मिनट
मध्य भारत के इन शहरों में चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम 6:21बजे से शुरू होकर शाम 6:40बजे तक रहेगा।
भारतीय शहर (मध्य भारत) समय (IST) ग्रहण दिखने का समय
मुंबई शाम 6:21 बजे 26 मिनट
भोपाल शाम 6:40 बजे 7 मिनट (बहुत छोटा)
दक्षिण भारत में यह ग्रहण शाम 6:21 बजे से शुरू होकर शाम 6:35 बजे तक रहेगा। ये शहर हैं :
भारतीय शहर (दक्षिण भारत) समय (IST) ग्रहण दिखने का समय
चेन्नई शाम 6:21 बजे 25 मिनट
बेंगलुरु शाम 6:32 बजे 20 मिनट
हैदराबाद शाम 6:26 बजे 14 मिनट
भारत में 2029 तक अब कोई पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं
अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण अब 31 दिसंबर 2028 या 01 जनवरी 2029 को हो सकता है, जो भारत में भी नजर आएगा। हालांकि, इससे पहले 27-28 अगस्त, 2026 को आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। इसके बाद 2029 में दो और पूर्ण चंद्र ग्रहण होंगे।