Devshayani Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का होना अनिवार्य माना जाता है। यही वजह है कि भगवान विष्णु का भोग तुलसी दल के बिना अपूर्ण माना जाता है। तुलसी को विष्णुप्रिया भी कहते है। आज आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। आज से भगवान विष्णु पाताल लोक में चार माह के लिए शयन करेंगे और चतुर्मास की शुरुआत होगी।
