Diwali 2025 Upay: कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस दिन लोग भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए रंग-बिरंगी रोशनी और रंगोली से अपना घर सजाते हैं, दरवाजों पर तोरण लगाते हैं और लजीज पकवान बनाते हैं। दिवाली की रात प्रदोष काल और निशीथ काल में धन और संपन्नता की देवी लक्ष्मी की पूजा का बहुत महत्व है। माना जाता है मां स्वयं इस मुहूर्त में लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करने आती हैं और जिस भक्त से प्रसन्न होती हैं, उसके पास स्थायी निवास बना लेती हैं। इसलिए दिवाली की रात मां लक्ष्मी का प्रसन्न करने के लिए भक्त तरह-तरह के उपाय करते हैं। इनमें से एक उपाय है दिवाली की रात दीये से जुड़ा है।
दिवाली की रात अपने घर-आंगन में दीये जलाते हैं और मानते हैं कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस रात को अपने घर के पूजा स्थान में जो दीया रखा जाता है, उससे जुड़ा एक छोटा सा उपाय घर परिवार को खुशहाली और बरकत से भर देता है। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी न सिर्फ प्रसन्न होती हैं, बल्कि अपने भक्त के यहां स्थायी निवास भी बना लेती हैं। आइए जानें दिवाली की रात किया जाने वाला ये उपाय है क्या और इसे कैसे करना है?
दिवाली की सही तारीख और मुहूर्त
दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 03:46 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर को शाम 05:55 बजे समाप्त होगी। इसलिए दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।
दीवाली पर दीये जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। बहुत कम लोगों को पता है कि दीया जलाते समय उसके नीचे थोड़े से चावल रख देने चाहिए। इसके पीछे आस्था के साथ-साथ आध्यात्मिक मान्यता भी है। चावल को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। चावल मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय भी होता है। वैसे तो दीवाली के दिन दीयों को घर के हर कोने में रखते हैं लेकिन पूजा घर के पास रखे दिए के नीचे चावल रखना शुभ होगा। जिस स्थान पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है, वहां रखे दो मुख्य दीयों के नीचे चावल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी।
दीवाली पर पढ़ें ये लक्ष्मी मंत्र
दीवाली के दिन पूजा के समय कुछ मंत्रों का उच्चारण करना शुभ माना जाता है। आप दीयों को जलाते समय ये मंत्र बोल सकते हैं। इन मत्रों के उच्चारण से घर शुद्ध होता है और आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाती है। इन मंत्रों का उच्चारण आप दीवाली की पूजा में कर सकते हैं। दीवाली पर पढ़ें मां लक्ष्मी के मंत्र
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यैनमः।
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः॥
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें