Guru Pradosh Vrat 2026: प्रदोष व्रत हर हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस तरह ये व्रत पूरे साल में 24 बार किया जाता है। खास बात यह है कि त्रयोदशी तिथि जिस दिन पड़ती है, उसके आधार पर इस व्रत का नाम तय होता है। जैसे आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो गुरुवार के दिन पड़ी है। इसलिए इस व्रत का नाम गुरु प्रदोष व्रत है।
