Hariyali Amavasya 2026: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष स्थान है। इस दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद पितरों के लिए दान और तर्पण किया जाता है। माना जाता है कि अमावस्या तिथि पर पितरों की शांति के लिए पूजा और दान करने से पितृ दोष से राहत मिलती है और पितृ प्रसन्न होते हैं। आज सावन माह की अमावस्या तिथि है। साथ ही, आज साल 2026 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। इसलिए, इस ग्रहण का असर अमावस्या पर भी नहीं पड़ेगा।
