Holi 2026 Vastu Tips: होली का त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते, गले मिलते हैं, खुशियां मनाते हैं और जायकेदार चीजों का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन ये दिन त्योहारों की खुशियां मनाने के साथ-साथ घर की सुख-शांति और खुशहाली के लिए उपाय करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शस्त्र के अनुसार, होली के दिन रंग खेलने से पहले सुबह-सुबह अगर कुछ उपाय कर लिए जाएं तो परिवार से बुरी नजर और कलेश-कलह दूर हो जाते हैं। ये कुछ बेहद आसान से टोटके करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने लोकल 18 के साथ बातचीत में ऐसे ही तीन उपाय बताए हैं, जिन्हें इस होली अपनाकर अपने घर और परिवार से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय पूरे साल के लिए शुभ फल दे सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में
