Get App

Jitiya Vrat 2025: पूजा में मांएं पहनती हैं जीतिया लॉकेट, जानें क्या है ये परंपरा और इसका महत्व?

Jitiya Vrat 2025: जीतिया का व्रत संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए किया जाता है। ये हर साल आश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन किया जाता है। इस व्रत में सोने या चांदी के जीतिया के लॉकेट पहनने की खास परंपरा है। आइए जानें क्या है ये परंपरा और इसका महत्व?

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 9:23 AM
Jitiya Vrat 2025: पूजा में मांएं पहनती हैं जीतिया लॉकेट, जानें क्या है ये परंपरा और इसका महत्व?
जीतिया व्रत की पूजा में महिलाएं सोने या चांदी का जीतिया पहनती हैं

Jitiya Vrat 2025: हिंदू धर्म जीतिया का व्रत संतान की खुशहाली और लंबी उम्र के लिए किया जाता है और इसका विशेष महत्व है। हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं। जीतिया व्रत की शुरुआत आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को नहाय खाय से होती है। इस दिन शाम को महिलाएं भोजन और जल ग्रहण करती हैं, इसके बाद सीधे नवमी तिथि को व्रत का पारण करने के बाद, तकरीबन 36 घंटों तक निर्जला रहने के बाद ही कुछ खाती हैं। इसलिए इसे हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसे मुख्य रूप से यूपी, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में किया जाता है। इस साल जीतिया का मुख्य व्रत 14 सितंबर को, जबकि नहाय खाय 13 सितंबर को किया जाएगा। इस व्रत में सोने या चांदी के जीतिया के लॉकेट पहनने की खास परंपरा है। आइए जानें क्या है ये परंपरा और इसका महत्व?

क्यों पहनते हैं जीतिया लॉकेट

  • जीतिया का व्रत रखने वाली महिलाएं लाल-पीले रंग का पवित्र धागा पहनती हैं। इसमें सोने या चांदी के जीतिया लॉकेट पिरोए जाते हैं या गांठें बांधी जाती हैं।
  • इन लॉकेटों या गांठों की संख्या संतान की संख्या के अनुसार होती है। एक अतिरिक्त लॉकेट या गांठ शुभता के लिए जोड़ी जाती है।
  • यह धागा और लॉकेट मां की आस्था और संकल्प का प्रतीक होता है।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें