June Ekadashi Vrat List 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित एकादशि तिथि का व्रत हिंदू कैलेंडर के हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी को किया जाता है। इस तिथि का महत्व अधिक मास में और बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें तीन साल में एक बार दो अतिरिक्त एकादशी व्रत का संयोग बनता है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास का संयोग बना है। अधिक मास के शुक्ल पक्ष में पद्मिनी एकादशी हो चुकी चुकी है। इसके बाद अब ज्येष्ठ अधिक मास के कृष्ण पक्ष की परमा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही जून के महीन में शुद्ध ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत भी आएगा।
जून 2026 में एकादशी : तारीख और समय
परमा एकादशी 2026: तारीख और समय
एकादशी तिथि प्रारंभ – 10 जून, मध्यरात्रि 12 बजकर 57 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त – 11 जून, रात 10 बजकर 36 मिनट तक
पारण का समय – 12 जून, सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक.
निर्जला एकादशी 2026: तारीख और समय
एकादशी तिथि प्रारंभ – 24 जून, शाम 6 बजकर 12 मिनट से
एकादशी तिथि समापन – 25 जून, शाम 8 बजकर 9 मिनट तक
निर्जला एकादशी का व्रत – 25 जून 2026 दिन गुरुवार
पारण का समय – 26 जून, सुबह 5 बजकर 25 मिनट से 8 बजकर 13 मिनट तक
जून 2026 में एकादशी : महत्व
एकादशी तिथि पूरी तरह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। इस दिन भक्त सृष्टि के संरक्षक भगवान विष्णु के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि जो लोग सच्ची श्रद्धा और पवित्रता के साथ एकादशी का व्रत रखते हैं, उन्हें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह व्रत मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करता है। अगर आप इस व्रत को नियमित रूप से रखते हैं तो भगवान से दिव्य संबंध आसानी से स्थापित कर सकते हैं।