Get App

Kajari Teej 2026: कब है भाद्रपद की कजरी तीज? जानें व्रत की सही तारीख, पुजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं और कुंवारी कन्याएं दोनों करती हैं। शास्त्रों में इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें इस साल यह व्रत कब किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2026 पर 7:00 AM
Kajari Teej 2026: कब है भाद्रपद की कजरी तीज? जानें व्रत की सही तारीख, पुजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
साल 2026 में कजरी तीज का त्योहार सोमवार 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इसे कजली तीज, सातुड़ी तीज या भादो तीज भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं द्वारा मनाया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र त्यौहार है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी दांपत्य जीवन के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं यह व्रत योग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। माना जाता है कि इसी दिन माता पार्वती की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

कजरी तीज का त्योहार सुहाग और परि वार की खुशहाली से जुड़ा माना जाता है। साल 2026 में कजरी तीज का त्योहार सोमवार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। सही तिथि और विधि से पूजा करने पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन निर्जल या फलाहार का व्रत रखती हैं। श्रद्धा और सच्ची भावना से की गई पूजा का विशेष फल मिलता है।

कजरी तीज 2026 की सही तिथि

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 31 अगस्त सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को ही माना जाएगा।

शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का महत्व

कजरी तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। पति की आयु लंबी हो और घर में सौभाग्य बना रहे ऐसी कामना की जाती है।

पूजा के लिए जरूरी सामग्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें