हिंदू धर्म में सावन के महीने को भोलेनाथ की पूजा के लिहाज से अत्यंत पवित्र माह माना गया है। इसमें भी सावन के सोमवार का महत्व और भी ज्यादा है। आज सावन का दूसरा सोमवार है और आज ही कामिका एकादशी 2025 होने की वजह से यह दिन और भी खास हो जाता है। आज का दिन एक तो खास इसलिए है, क्योंकि एकादशी पर श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और सावन सोमवार होने की वजह से भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा होगी। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु और शिव की उपासना का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा आज और भी कई महत्वपूर्ण संयोग बनने से यह दिन और भी खास हो जाता है।
