Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास करती हैं और शाम को चांद निकलने पर उसकी पूजा करती हैं। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद अपने पूरे दिन के उपवास का पारण करती हैं। इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर को किया जाता है। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलने का बहुत सख्त नियम है। लेकिन कई बार चंद्रमा नजर नहीं आता है, ऐसे में महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल हो जाती है कि व्रत का पारण कैसे किया जाए। आज आपकी इस समस्या का समाधान करने के लिए यहां कुछ उपाय बता रहे हैं, जो इस स्थिति में आपके काम आ सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में