Mahashivratri 2026 Dreams: महाशिवरात्रि से पहले सपने में दिख रही हैं ये चीजें, तो जान लें बदलने वाला है भाग्य

Mahashivratri 2026 Dreams: महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। इससे पहले अगर आपको सपने में भगवान शिव की अति प्रिय ये चीजें नजर आ रही हैं, तो ये आने वाले चमत्कार का संकेत हो सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये चीजें, क्या है इनका संकेत और कब होगा महाशिवरात्रि का पर्व

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 10:23 AM
Story continues below Advertisement
महाशिवरात्रि से पहले इस तरह के सपने महादेव का बुलावा हो सकता है।

Mahashivratri 2026 Dreams: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। शिव पुराण के अनुसार, इस दिन पहली बार भगवान शिव ने लिंग रूप धारण किया था। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है। ये दिन भगवान शिव के असंख्य भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन व्रत, पूजा और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं, भगवान शिव की कुछ अति प्रिय चीजें भी अगर आपको सपने में दिखाई दे रही हैं, तो भी समझ लीजिए कि आप पर महादेव की कृपा होने वाली है। आपके जीवन में कुछ बहुत शुभ होने वाला है और आपके भाग्य बदलने का समय आ चुका है।

सपने में इन चीजों का दिखना है शुभ संकेत

शिवलिंग का अभिषेक : सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए खुद को देखना बेहद शुभ माना जाता है। इसका सीधा अर्थ है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आप पर बरसने वाली है।

नंदी महराज : भगवान शिव के वाहन नंदी का सपना में दर्शाता है कि महादेव आपकी भक्ति से प्रसन्न हैं और आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

शिवलिंग के दर्शन : अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखाई दे, तो इसे अत्यंत शुभ संकेत है। महादेव की कृपा से आपका भाग्योदय होने वाला है। अटके काम पूरे होंगे और प्रयास सफल होंगे। यह सपना आध्यात्मिक जागरण का भी संकेत है।

बेलपत्र : महाशिवरात्रि से पहले या आसपास सपने में बेलपत्र दिखाई देना धन-समृद्धि आने का योग है। इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होने का समय आ रहा है।


रुद्राक्ष दिखना : सपने में रुद्राक्ष देखना या प्राप्त होना बहुत मंगलकारी माना जाता है। रुद्राक्ष भगवान शिव का प्रिय आभूषण है। सपने में रुद्राक्ष दिखना या मिलना जीवन से दुख, बाधाएं और मानसिक तनाव दूर होने का संकेत है। हकीकत में रुद्राक्ष मिले तो उसे पूजा स्थल या तिजोरी में रखना चाहिए।

भक्त के लिए महादेव का बुलावा हैं ये सपने

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ऐसे सपने ईश्वरीय संकेत होते हैं। ये यूं ही नहीं आते। महाशिवरात्रि से पहले इस तरह के सपने महादेव का बुलावा हो सकता है।

Vijaya Ekadashi 2026: एकादशी व्रत जितना ही महत्वपूर्ण होता है पारण, जानें पारण का मुहूर्त और पूरी विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।