Shardiya Navratri 2025: नवरात्री का पर्व मां दुर्गा के धरती पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए आने का उत्सव है। नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साल में चार नवरात्र आते हैं, जिनमें दो नवरात्र गुप्त रूप से किए जाते हैं और दो प्रत्यक्ष रूप से। प्रत्यक्ष रूप से एक बार नवरात्र चैत्र मास में होता है और दूसरा आश्विन मास की शुक्ल पक्ष में किया जाता है। आश्विन मास के नवरात्र को शारदीय नवरात्र भी कहते हैं। इस साल शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। इस बार का पर्व कई खास संयोग लेकर आ रहा है, इसलिए इसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह है।