Get App

New Year 2026 Shubh Sanyog: बहुत शुभ संयोग में आएगा नया साल, जानें 1 जनवरी को बने रहे 9 शुभ योगों के बारे में

New Year 2026 Shubh Sanyog: नए साल की उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार नया साल कई शुभ संयोगों में आ रहा है। 01 जनवरी 2026 को एक-दो नहीं पूरे 9 शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानें 01 जनवरी के शुभ मुहूर्त

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 11:52 PM
New Year 2026 Shubh Sanyog: बहुत शुभ संयोग में आएगा नया साल, जानें 1 जनवरी को बने रहे 9 शुभ योगों के बारे में
नववर्ष 2026 का आगमन एक-दो नहीं 9 शुभ संयोगों में हो रहा है।

New Year 2026 Shubh Sanyog: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नए साल के स्वागत को लेकर अलग तरह का उत्साह लोगों में रहता है। धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों ये उत्सुकता जरूर रहती है कि नए साल के पहले दिन ग्रह- नक्षत्रों की स्थिति कैसी रहेगी। इस बार नया साल बहुत शुभ संयोगों में आएगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार नए साल का पहला दिन बहुत खास है। नववर्ष 2026 का आगमन एक-दो नहीं 9 शुभ संयोगों में हो रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त सुबह से ही बन रहे हैं। इस बार नए साल के पहले दिन पर जो संयोग बन रहे हैं, उनकी कृपा से आपको भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव दोनों की ही कृपा प्राप्त होगी। यह दिन इतना सुंदर है कि उस दिन शिव जी और भगवान विष्णु दोनों की पूजा का शुभ संयोग बना है।

नए साल के पहले दिन ये हैं शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त : 05:25 बजे से 06:19 बजे

शुभ-उत्तम मुहूर्त : 07:14 बजे से 08:32 बजे

अभिजीत मुहूर्त : 12:04 बजे से 12:45 बजे

लाभ-उन्नति मुहूर्त : 12:25 बजे से 01:42 बजे

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त : 01:42 बजे से 03:00 बजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें