Parama Ekadashi 2026 Katha: हिंदू धर्म में कुछ तिथियां अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। प्रत्येक हिंदू मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि ऐसी ही एक तिथि है। भगवान विष्णु को समर्पित इस तिथि का महत्व अधिक मास में और भी बढ़ जाता है। हिंदू कैलेंडर के किसी महीने में जुड़ने वाले अतिरिक्त महीने के स्वामी खुद श्री हरि हैं। इसलिए इसमें आने वाली एकादशी तिथियां भी बेहद अहम मानी जाती हैं। इस साल ज्येष्ठ मास में अधिक मास का संयोग बना है।
