Ram Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि मां दुर्गा के नौवें रूप के साथ ही भगवान श्री राम को भी समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेता युग में इसी तिथि पर मां कौशल्या ने भगवान राम को जन्म दिया था। माना जाता है कि भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। उनका जन्म गुरुवार के दिन दोपहर के समय पुनर्वसु नक्षत्र में हुआ था। इसलिए हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को इसी मुहूर्त में प्रभु राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
