Rang Panchami 2026 Upay: रंग पंचमी पर्व का भगवान श्री कृष्ण की ब्रज भूमि में बहुत खास स्थान है। होली समूचे ब्रज मंडल का सबसे पसंदीदा और खास पर्व है, जो 40 दिनों तक मनाया जाता है। इसकी शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और समापन चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी यानी रंग पंचमी के साथ होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान कृष्ण और राधा रानी की होली का मोहक दृश्य देखने के लिए सभी देवी-दवता धरती पर आए थे और उन पुष्प वर्षा की थी। इसी के प्रतीक स्वरूप रंग पंचमी के दिन गुलाल उड़ाया जाता है। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा, इसकी पूजा विधि क्या है और इस दिन किस देवता को कौन से रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए?
