Get App

Saphala Ekadashi 2025 Date: सफला एकादशी पर चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का दुर्लभ संयोग, जानें भगवान विष्णु के प्रिय भोग

Saphala Ekadashi 2025 Date: सफला एकादशी का व्रत पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन किया जाता है। इस साल ये व्रत 15 दिसंबर के दिन किया जाएगा। खास बात ये है कि इस दिन चित्रा नक्षत्र लग रहा है और शोभन योग का संयोग भी बन रहा है। आइए जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 12, 2025 पर 6:09 PM
Saphala Ekadashi 2025 Date: सफला एकादशी पर चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का दुर्लभ संयोग, जानें भगवान विष्णु के प्रिय भोग
सफला एकादशी को विशेष फलदायी और मनोकामना पूर्ण करने वाली माना गया है।

Saphala Ekadashi 2025 Date: सफला एकादशी का व्रत हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सौभाग्य, सफलता और राजयोग प्राप्त होता है। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत शुभ और पवित्र माना जाता है। वर्ष भर में आने वाली 24 एकादशियों में सफला एकादशी को विशेष फलदायी और मनोकामना पूर्ण करने वाली माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत रखने से अधूरे कार्य पूरे होते हैं और व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि सफला एकादशी का व्रत जीवन को निष्फलता से उबारकर सफल बनाता है। इसी वजह से इसका नाम ‘सफला’ अर्थात सफलता प्रदान करने वाली एकादशी रखा गया है।

सफला एकादशी व्रत की तारीख

एकादशी तिथि 14 दिसंबर शाम 6 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 15 दिसंबर रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 15 दिसंबर को रखा जाएगा।

सफला एकादशी के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 12 मिनट और अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का संयोग

सफला एकादशी के दिन चित्रा नक्षत्र और शोभन योग का शुभ संयोग रहेगा। इसे व्रत-पूजन के लिए अक्षय पुण्यकारी माना गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें