Get App

Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी की पूजा में जरूरी है ये सामग्री, कल पूजा से पहले नोट करें पूरी लिस्ट

Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी का पर्व हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस असवर पर मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस साल ये पर्व कल मनाया जाएगा। आइए जानें इस दिन पूजा के लिए जरूरी सामग्री की लिस्ट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 6:46 PM
Saraswati Puja Samagri List 2026: बसंत पंचमी की पूजा में जरूरी है ये सामग्री, कल पूजा से पहले नोट करें पूरी लिस्ट
माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है।

Saraswati Puja Samagri List 2026: माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि विद्या, स्वर और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती सृष्टि में प्रकट हुई थीं। माघ शुक्ल पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन के बाद से कड़ाके की सर्दियों का मौसम विदा लेता है और गुलाबी जाड़ों की शुरुआत होती है। यह दिन शिक्षा, कला और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। भक्त इस दिन मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं और हवन आदि अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। अगर आप भी सरस्वती माता की कल पूजा करने वाले हैं तो सबसे पहले इसके लिए जरूरी आपको सामग्री की लिस्ट बना लें। इसमें हवन के लिए जरूरी चीजों की लिस्ट भी शामिल कर सकते हैं। आइए जानें सरस्वती पूजा में क्या-क्या सामान लगता है?

सरस्वती पूजा सामग्री लिस्ट

  • सरस्वती मां की मूर्ति
  • पंचामृत या पवित्र जल
  • प्रसाद
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें