Shattila Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को विष्णु भगवान का आशीर्वाद पाने का सबसे सरल उपाय माना जाता है। इस दिन श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत करते हैं। हर साल माघ के महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आने वाली एकादशी को षटतिला एकादशी का व्रत किया जाता है। यह साल 2026 का पहला एकादशी व्रत होगा, जिसका हिंदू परंपरा में गहरा आध्यात्मिक महत्व है। इस बार षटतिला एकादशी पर 23 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह मकर संक्रांति के दिन ही पड़ रही है। यह व्रत, पूजा और दान-पुण्य के लिए एक शुभ अवसर बन रहा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भक्ति भाव से एकादशी व्रत करने को आध्यात्मिक शुद्धि और मुक्ति का एक शक्तिशाली मार्ग माना जाता है।
