Shattila Ekadashi 2026 Upay: इस दिन किया जाएगा साल की पहली एकादशी का व्रत, षटतिला एकादशी पर तुलसी के कुछ उपाय दिलाएंगे धन-दौलत और संपन्नता

Shattila Ekadashi 2026 Upay: माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। षटतिला एकादशी के दिन तिल के कुछ उपाय करने से घर में धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती और संपन्नता आती है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 10:55 PM
Story continues below Advertisement
षटतिला एकादशी में तिल का उपयोग विशेष महत्व रखता है।

Shattila Ekadashi 2026 Upay: हिंदू कैलेंडर में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों का अपना महत्व है। एकादशी तिथि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इसे श्री हरि विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय भी माना जाता है। माना जाता है कि भगवान विष्णु एकादशी व्रत करने वाले अपने सभी भक्तों की परेशानियों को दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साल की 24 एकादशी तिथियों में से एक षटतिला एकादशी तिथि भी है। यह एकादशी माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इसमें तिल का उपयोग विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन तुलसी के कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। आइए जानें इस साल ये व्रत किस दिन किया जाएगा?

षटतिला एकादशी तारीख और मुहूर्त

दृक पंचांग के अनुसार, षटतिला एकादशी का व्रत बुधवार, 14 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। माघ महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 13 जनवरी 2026 को दोपहर 3:17 बजे शुरू होगी और 14 जनवरी 2026 को शाम 5:52 बजे समाप्त होगी। इसलिए, षटतिला एकादशी का व्रत बुधवार, 14 जनवरी 2026 को रखा जाएगा। इस व्रत का पारण 15 जनवरी 2026 को सुबह 7:15 बजे से 9:21 बजे के बीच किया जाना चाहिए।

षटतिला एकादशी का धार्मिक महत्व

माना जाता है कि षटतिला एकादशी का व्रत पूरे विधि-विधान से करने पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन से दुख, गरीबी और नकारात्मकता दूर होती है। यह पापों को नष्ट करता है और सुख-समृद्धि प्रदान करता है।

इस दिन करें तुलसी के ये उपाय


तुलसी को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें : षटतिला एकादशी के दिन सुबह स्नान करने के बाद तुलसी के पास देसी घी का दीपक जलाएं। श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें। तुलसी माता से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मंत्रों का जप करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।

तुलसी माला से करें मंत्र जाप : एकादशी की पूजा के दौरान तुलसी की माला से श्रीहरि के मंत्रों का जप करें। प्रभु से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से और भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सभी संकट दूर होते हैं।

आएगी सुख-समृद्धि : एकादशी की शाम तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं। पौधे की 11 बार परिक्रमा लगाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

ध्यान रखें ये बातें : एकादशी के दिन तुलसी माता व्रत रखती हैं, तो ऐसे में तुलसी में जल नहीं देना चाहिए और पत्ते भी नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mahashivratri 2026: किस दिन होगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें सही तारीख, व्रत के नियम और पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।