तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म के पवित्र पौधों में से एक माना जाता है। कई पूजा-अनुष्ठान इसके बिना अधूरे माने जाते हैं। धार्मिक शास्त्रों में इसकी नियमित पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है। चौमासे यानी जब भगवान विष्णु शयन करते हैं, उस दौरान तुलसी में दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। भगवान विष्णु के लिए तुलसी का क्या महत्व है, ये इससे समझ सकते हैं कि इनकी कोई भी पूजा बिना तुलसी दल के पूरी नहीं मानी जाती है। तुलसी के बारे में एक और मान्यता ये भी है कि इसमें दूध चढ़ाना भी बेहद शुभ होता है।
ग्रहण, एकादशी और रविवार को नहीं अर्पित करें दूध
तुलसी पर दूध चढ़ा रहे हैं, तो कुछ विशेष मौके पर ये उपाय नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार, एकादशी पर और ग्रहण लगने पर तुलसी में जल या दूध कुछ नहीं चढ़ाना चाहिए। इसके अतिरिक्त बाकी सभी दिन तुलसी को कच्चा दूध या जल चढ़ाया जा सकता है।
आर्थिक तंगी या कलेश से छुटकारा दिलाता है ये उपाय
घर में अगर परिजनों के बीच आपसी मनमुटाव या कलेश है, तो तुलसी में दूध अर्पित करने से इसका हल मिल जाता है। इससे घर में शांति का वास होता है और आपसी कलह भी दूर होते हैं।
आर्थिक तंगी के समाधान के लिए गुरुवार के दिन तुलसी पर दूध जरूरचढ़ाना चाहिए। इससे आर्थिक परेशानियां कम होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन तुलसी पर दूध चढ़ाया जाए तो धन लाभ मिलने की संभावना भी बढ़ती है।
इस तरह अर्पित करें तुलसी पर दूध
मां तुलसी को दूध चढ़ाने के लिए पानी में कच्चे दूध की कुछ बूंदें डालकर अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इसीलिए गुरुवार के दिन खासतौर से तुलसी पर दूध चढ़ाने की सलाह दी जाती है।
इस उपाय से कमजोर बृहस्पति मजबूज होता है
तुलसी का यह उपाय वे लोग भी कर सकते हैं जिन की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है। ऐसा करने पर बृहस्पति मजबूत होता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें