सावन का आखिरी शुक्रवार इस बार बेहद खास माना जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी के वरलक्ष्मी स्वरूप की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि वरलक्ष्मी व्रत करने से घर में सुख-समृद्धि, धन और वैभव बना रहता है। इस बार इस खास दिन पर कुछ शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जिससे व्रत का महत्व और बढ़ गया है।
