Get App

Yogini Ekadashi 2026: कब किया जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? जानें व्रत की सही तारीख, पूजा का समय और किन बातों का रखें ध्यान

Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी का व्रत आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस तिथि पर भक्त उपवास करते हैं और सच्चे मन से श्री हरि की उपासना करते हैं। आइए जानें यह व्रत कब किया जाएगा और इसमें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2026 पर 7:00 AM
Yogini Ekadashi 2026: कब किया जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? जानें व्रत की सही तारीख, पूजा का समय और किन बातों का रखें ध्यान
उदया तिथि के अनुसार, शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।

Yogini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। इसी दिन भक्त एकादशी व्रत करते हैं। इस व्रत को भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल माध्यम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे विधि-विधान से पूरे साल में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों को व्रत करने वाले भक्तों के सभी दुख भगवान विष्णु दूर करते हैं। इन्हीं एकादशी व्रत में से एक है योगिनी एकादशी, जिसका व्रत आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। आइए जानें इसकी सही तारीख और मुहूर्त

योगिनी एकादशी 2026 तारीख

एकादशी तिथि प्रारंभ : 10 जुलाई 2026 को सुबह 08:16 बजे से

एकादशी तिथि समाप्त : 11 जुलाई 2026 को सुबह 05:22 बजे तक

उदया तिथि के अनुसार व्रत की तारीख : शुक्रवार, 10 जुलाई 2026

पारणा की तारीख और समय : 11 जुलाई 2026 को दोपहर 01:50 बजे से शाम 04:36 बजे के बीच

ध्यान रखें कि सुबह 10:32 बजे तक हरि वासर समाप्त होने के बाद ही एकादशी व्रत का पारण करना सबसे उत्तम माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें