Get App

Yogini Ekadashi 2026 Vrat Today: त्रिपुष्कर योग और भरणी नक्षत्र में योगिनी एकादशी व्रत आज, योगिनी एकादशी पर शुभ होता है ये चीजें खरीदना

Yogini Ekadashi 2026 Vrat Today: आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर योगिनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। आज त्रिपुष्कर योग और भरणी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। आज के दिन तीन चीजों को खरीना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानें क्या है ये चीजें और आज का पूजा मुहूर्त

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 10, 2026 पर 10:01 AM
Yogini Ekadashi 2026 Vrat Today: त्रिपुष्कर योग और भरणी नक्षत्र में योगिनी एकादशी व्रत आज, योगिनी एकादशी पर शुभ होता है ये चीजें खरीदना
यह व्रत हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है।

Yogini Ekadashi 2026 Vrat Today: आज त्रिपुष्कर योग और भरणी नक्षत्र में योगिनी एकादशी का व्रत किया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा और उपवास करने से कई गुना अधिक पुण्यफल प्राप्त होता है। यह व्रत हर साल आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन सच्चे मन से और श्रद्धा भाव से की गई भगवान विष्णु की पूजा 88000 ब्राह्मणों को भोजना कराने के समान पुण्य दायी मानी जाती है। यह व्रत इंसान को समस्त पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। आज के दिन देशभर के विष्णु मंदिरों में विशेष श्रृंगार, पूजन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक आयोजन भी होंगे। आज के दिन तीन चीजें खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

योगिनी एकादशी 2026 मुहूर्त

आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि का प्रारंभ : 10 जुलाई, सुबह 8:16 बजे

आषाढ़ कृष्ण एकादशी तिथि का समापन : 11 जुलाई, सुबह 5:22 बजे

योगिनी एकादशी पूजा मुहूर्त : आज, सुबह 8:16 बजे से लेकर सुबह 10:42 बजे तक

लाभ-उन्नति मुहूर्त : 07:15 बजे से लेकर सुबह 08:59 बजे तक

अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त : 08:59 बजे से लेकर सुबह 10:42 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें