Virat Kohli Fan Video: विराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर फूट-फूटकर रोया बच्चा, गुस्से में फेंका बैट, देखें वीडियो

Virat Kohli Fan Video: अपने पसंदीदा स्टार से मिलने का सपना हर फैन देखता है, लेकिन जब वही सपना टूट जाए तो दिल भी टूट जाता है। ऐसा ही एक भावुक पल तब देखने को मिला, जब एक छोटा फैन भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में बार-बार उनके पास पहुंचा।

अपडेटेड Apr 28, 2026 पर 11:22 AM
Story continues below Advertisement
विराट कोहली का ऑटोग्राफ न मिलने पर फूट-फूटकर रोया बच्चा

Virat Kohli Fan Video: अपने पसंदीदा स्टार से मिलने का सपना हर फैन देखता है, लेकिन जब वही सपना टूट जाए तो दिल भी टूट जाता है। ऐसा ही एक भावुक पल तब देखने को मिला, जब एक छोटा फैन भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने की कोशिश में बार-बार उनके पास पहुंचा, लेकिन हर बार उसे रोक दिया गया। कोहली की नजर उस पर नहीं पड़ी और आखिरकार मायूस होकर वह बच्चा खाली हाथ लौट गया-इतना निराश कि उसकी आंखों से आंसू रुक ही नहीं पाए और गुस्से में उसने अपना बैट तक फेंक दिया।

हालांकि, News18 इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन विराट कोहली सोमवार रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौजूद थे, जहां उनकी IPL टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था।


बता दें कि कोहली ने मैच में अहम भूमिका निभाई और अरुण जेटली स्टेडियम में टी नटराजन की गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ RCB IPL 2026 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

दिल्ली कैपिटल्स को RCB ने 9 विकेट से हराया

RCB के गेंदबाजों ने 9 विकेट से मिली इस जीत की नींव रखी, जिन्होंने एक समय दिल्ली कैपिटल्स को 13/6 पर लाकर सिर्फ 75 रन पर ऑल आउट कर दिया। नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती ओवरों में ही टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के तीन बल्लेबाज – नवोदित खिलाड़ी साहिल पारख, समीर रिजवी और कप्तान अक्षर पटेल – बिना रन बनाए आउट हो गए। अभिषेक पोरेल (30), डेविड मिलर (19) और काइल जैमीसन (12) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन RCB की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाए।

गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने 264/2 का स्कोर बनाया था और पंजाब किंग्स ने इसे आसानी से हासिल कर लिया था।

सोमवार को हालांकि कहानी पूरी तरह उलट रही। मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, शानदार फॉर्म में चल रही RCB ने सलामी बल्लेबाज कोहली और जैकब बेथेल (11 गेंदों में 20 रन) के जरिए तूफानी शुरुआत की। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन बनाकर सर्वोच्च स्कोर किया, जबकि कोहली 23 रन बनाकर नाबाद रहे और मौजूदा चैंपियन ने सिर्फ 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

ऑरेंज कैप की दौड़ में कोहली चौथे स्थान पर

कोहली अब तक आठ पारियों में 351 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं। वहीं, ऑरेंज कैप की दौड़ में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (380) सबसे आगे हैं। बता दें कि RCB 30 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: 'इसके बैट में AI चिप लगी है', वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख PAK एक्सपर्ट के उड़े होश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।