Get App

Arjun Rajput journey: पिता बेचते हैं छोले-कुलचे, बेटे का U-19 क्रिकेट टीम में हुआ सिलेक्शन, पढ़ें- अर्जुन राजपूत की प्रेरक कहानी

Arjun Rajput journey: इंडिया U-19 क्रिकेट के लिए अब अर्जुन राजपूत भी खेलेंगे। जालंधर की सड़कों पर रेहड़ी लगाकर परिवार चलाने वाले होटी राम ने कर्ज और संघर्ष के बीच बेटे का सपना जिंदा रखा। अब अर्जुन राजपूत का चयन भारत अंडर-19 टीम में हुआ है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 14, 2026 पर 4:22 PM
Arjun Rajput journey: पिता बेचते हैं छोले-कुलचे, बेटे का U-19 क्रिकेट टीम में हुआ सिलेक्शन, पढ़ें- अर्जुन राजपूत की प्रेरक कहानी
Arjun Rajput journey: छोले-कुलचे बेचने वाले का बेटा इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल हुआ है

Arjun Rajput journey: बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन वनडे और दो मल्टी डे मैच शामिल हैं। टीम की अगुआई यशबर्धन सिंह चौहान करेंगे। जबकि लक्ष्य रायचंदानी को उप-कप्तान नियुक्त किया गया। भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी वनडे टीम में शामिल हैं। एक वनडे टीम में विकेटकीपर रजत बघेल और अन्वय द्रविड़ होंगे। जबकि बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए विकेटकीपिंग के लिए मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को चुना गया है।

छोले-कुलचे बेचने वाले के बेटे का भी हुआ चयन

इंडिया U-19 क्रिकेट के लिए अब अर्जुन राजपूत भी खेलेंगे। जालंधर की सड़कों पर रेहड़ी लगाकर परिवार चलाने वाले होटी राम ने कर्ज और संघर्ष के बीच बेटे का सपना जिंदा रखा। अब अर्जुन राजपूत का चयन भारत अंडर-19 टीम में हुआ है। जालंधर के रहने वाले होटी राम के लिए जिंदगी कभी आसान नहीं रही।

सालों तक उन्होंने चने-कुलचे की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण किया। हर सुबह जल्दी उठना, खाना तैयार करना और घंटों सड़क किनारे खड़े होकर ग्राहकों का इंतजार करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। कमाई सीमित थी। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। करीब एक साल पहले उन्होंने रेहड़ी बंद कर एक छोटी बेकरी शुरू की, जहां अब वे कुलचे तैयार कर उनकी डिलीवरी करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें